Home अपराध महिला और ढाई साल के बेटे की हुई निर्मम हत्या, पति लापता

महिला और ढाई साल के बेटे की हुई निर्मम हत्या, पति लापता

0
42

कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की उनके घर में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला के पति पर वारदात को अंजाम देने का संदेह है जो घटना के बाद से लापता है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को गांव शारदेपुर में रविवार रात हुई इस घटना की सूचना देर रात में मिली। उन्होंने बताया कि सूचना पर घाटमपुर और आस-पास के थानों से कई पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और फॉरेंसिक इकाई को भी बुलाया गया। चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान रूबी देवी (32) और उसके ढाई साल के बेटे लाभांश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के गहरे जख्म हैं।

यह भी पढ़ें -  Ukraine Crisis : घर वापसी पर बच्चों ने बताया- पोलैंड में लकी ड्रॉ से मिल रही थी विमान में सीट

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद से रूबी देवी का पति सुरेंद्र यादव (35) लापता है, इसी वजह से उस पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि स्वामी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीम गठित की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here