Home उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने 46 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

योगी सरकार ने 46 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

0
123

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपावली बाद एक बार फिर से योगी सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को 46 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है।

इनमें हाथरस, सीतापुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, ललितपुर, श्रावस्ती, रामपुर, बलरामपुर और कौशांबी शामिल हैं। विपिन जैन को बलरामपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अमित पाल को कौशांबी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: प्रेम मूर्ति पूज्य दीपक महाराज की कथा में हुआ राम गुणगान, कहा मन की व्यथा को हरती है श्रीराम कथा

आईएएस अफसर अश्वनी कुमार पांडे को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अतुल वत्स को हाथरस का नया डीएम बनाया गया है। रूपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।भानु गोस्वामी को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। राजेश प्रकाश को विंध्याचंल का मंडलायुक्त बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here