Home उत्तर प्रदेश आगरा: मांग भराई की रस्म के दौरान दूल्हे के हाथ पर नजर...

आगरा: मांग भराई की रस्म के दौरान दूल्हे के हाथ पर नजर पड़ते ही निकल गई दुल्हन की चीख, शादी से कर दिया इनकार, जानें फिर क्या हुआ?

0
92

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में मांग भराई की रस्म के समय दूल्हे के एक अंग को देख कर दुल्हन की चीख निकल गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। सात फेरे होने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार किया, तो सभी हैरान रह गए, जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा गया। इसके बाद पंचायत भी हुई। बताया गया है कि बारात गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी से बाह के जैतपुर में आई थी, जहां शादी की रस्में चल रहीं थी। धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ और फिर सात फेरे भी हो गए। शादी की अंतिम मांग भरने की रस्म रह गई थी, जो पूरी होनी थी। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बात न बनने पर दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। शनिवार को सुलह के लिए पंचायत चली। दुल्हन अपनी जिद के आगे किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी।

गाजियाबाद के भूपपुरा कुटी के आकाश का रिश्ता जैतपुर की ममता (दोनों परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। शुक्रवार शाम जैतपुर बारात आई थी। घुड़चढ़ी, बारौठी की रस्में हुईं। इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। बारात की खातिरदारी हुई। रात में दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे भी ले लिए। विदाई से पहले दुल्हन की मांग भराई की रस्म हो रही थी।

यह भी पढ़ें -  Bundelkhand Expressway Inauguration Live: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, सात जिलों का हो जाएगा कायाकल्प

बताया गया है कि जैसे ही मांग भरने के लिए दूल्हे ने हाथ में सिंदूर लिया। दूल्हे की एक हाथ की कटी तर्जनी अंगुली पर दुल्हन की नजर पड़ गई तो उसने दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से सभी हैरान रह गए।

दूल्हा पक्ष के लोगों ने बताया कि बिजली के करंट से अंगुली कटने की बात सामने आई। वर और कन्या पक्ष के समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो दूल्हा पक्ष जैतपुर थाने पहुंच गया। सुलह के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर शुरू हो गया है।

इस संबंध में एसओ जैतपुर मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए पंचायत हो रही है। अंगुली कटी होने की वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार किया है। सुलह न होने की स्थिति में बरात को लौटा दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here