Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर में हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से...

गोरखपुर में हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, बचाने गए दो युवक भी डूबे

0
113

[ad_1]

child and two youths drowned in Rapti river Gorakhpur

नदी में दो लापता युवकों की तलाश शुरू।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राप्ती नदी में नहाने गए आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जबकि, बचाने गए दो युवक भी नदी में लापता हो गए। लापता युवकों की तलाश गोताखोरों ने की, लेकिन नहीं मिले। फिर सोमवार सुबह गोताखोर नदी में तलाश करने में जुट गए हैं। मौत और डूबने की सूचना के बाद तीनों घरों में चीख पुकार मच गई। परिजन भी पुलिस के साथ नदी किनारे मौजूद रहे।

मृतक की पहचान बसंतपुर निवासी अमरजीत साहनी (8) पुत्र विदेशी के रूप में हुई। वहीं, बचाने के लिए नदी में कूदे रायगंज दक्षिणी निवासी मोहम्मद सैफ (20) और खुर्रमपुर के गोविंद साहनी (19) अभी भी नदी में लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर निवासी अमरजीत साहनी, अपने रिश्तेदार गोविंद साहनी के साथ नदी किनारे गया था। इस दौरान वह खेलते खेलते नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। शोर सुनकर गोविंद कूद गया और वह भी डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सैफ भी नदी में कूद गया।

यह भी पढ़ें -  UP Police Bharti Update 2022: दारोगा भर्ती में दूसरे चरण की पीईटी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कैसे डाउनलोड करना होगा अपना एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खनन: मिट्टी से भरा डंपर युवक पर चढ़ाया, भीड़ ने थाना घेरा

बच्चे और गोविंद को बचाने गया सैफ भी नदी में गहने पानी में चला गया। तीनों के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। देर शाम एसडीआरएफ के गोताखोरों ने अमरजीत साहनी के शव को बरामद कर लिया, जबकि दोनों युवकों की तलाश अभी जारी है।

एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा नहाने के दौरान डूबा और उसे बचाने गए दोनों युवक भी डूब गए। बच्चे का शव गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है, लेकिन दोनों युवकों का अभी पता नहीं चल है। सोमवार सुबह उनकी फिर से तलाश कराई जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here