Home उत्तर प्रदेश जाह्नवी हत्याकांड: खुन्नस में मासूम की पीट-पीटकर हुई थी हत्या, जानवरों के...

जाह्नवी हत्याकांड: खुन्नस में मासूम की पीट-पीटकर हुई थी हत्या, जानवरों के लिए फेंका शव, इसलिए उतारे थे कपड़े

0
87

[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सजेती के रैपुरा गांव में छह साल की जान्हवी की हत्या आरोपी पड़ोसियों ने ही गांव में हुई अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी। गुरुवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारोपी सुल्तान, चंद्रभान व चंद्रभान की पत्नी सुधा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हत्यारोपियों से घटना के संबंध में और जानकारी करने व साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अपील करेगी। बीते 25 फरवरी की शाम किसान पंकज की बेटी जान्हवी घर के पास स्थित दुकान से टॉफी लेने गई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  Up Nikay Chunav Result: मतगणना के दौरान कई जगहों से मारपीट की खबरें, कहीं SP की फटकार तो वहीं एजेंट दबोचा

परिजनों ने मोहल्ले के चंद्रभान, उसकी पत्नी सुधा, भाई सुल्तान व पिता रामप्रकाश पर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तीन दिन बाद जान्हवी का शव गांव के बाहर एक खेत में क्षतविक्षत(शव का सिर्फ ऊपरी कुछ हिस्सा) हालत में पड़ा मिला।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here