Home उत्तर प्रदेश ताजमहल की सुरक्षा में सेंध: दो बैरियर पार कर पूर्वी गेट तक...

ताजमहल की सुरक्षा में सेंध: दो बैरियर पार कर पूर्वी गेट तक पहुंची कार, पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ा

0
70

[ad_1]

पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाया

पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाया
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ताजमहल की सुरक्षा में बुधवार की सुबह बड़ी लापरवाही सामने आई है। अति संवेदनशील यलो जोन के सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक कार ताज पूर्वी गेट तक पहुंच गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रोका। कार चालक समेत दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यलो जोन में ताज पूर्वी गेट की तरफ जा रही कार का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी बुलेट बाइक से कार का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। 

दो जोन में बंटी है ताज की सुरक्षा 

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था रेड जोन और यलो जोन में बंटी हुई है। स्मारक परिसर रेड जोन में आता है। रेड जोन की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) संभालती है। ताज के 500 मीटर परिधि का क्षेत्र यलो जोन में आता है। इसकी पुलिस के हवाले है। यलो जोन में शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट तक दो सुरक्षा बैरियर हैं। 

दूसरे जिले के नंबर की है कार 

एक होटल अमर विलास और दूसरा होटल ताज खेमा के नजदीक हैं। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बुधवार की सुबह यलो जोन के सुरक्षा घेरे को तोड़कर सफेद रंग की कार ताज पूर्वी गेट के समीप पहुंच गई। जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा किया। पूर्वी गेट से पहले ही कार को रोक लिया। पुलिस ने कार चालक व एक अन्य युवक को पकड़ा है। कार दूसरे जिले की है। दोनों कार सवारों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि यलो जोन में केवल पासधारक वाहनों को ही प्रवेश मिलता है। 

यह भी पढ़ें -  Ganesh Chaturthi 2022: आज घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता, भक्तों पर बरसेगी कृपा, मंदिरों में हुई सजावट

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here