Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज : सेक्स रैकेट मामले में नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, छह...

प्रयागराज : सेक्स रैकेट मामले में नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, छह आरोपी गिरफ्तार

0
83

[ad_1]

Section of Harassment of a minor increased in prostitution case, six accused arrested

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार

राजापुर में सेक्स रैकेट के मामले में शनिवार को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। इस मामले में संचालिका समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें लखनऊ और बिहार की दो लड़कियां और तीन ग्राहक भी शामिल हैं। संचालिका सुनीता मिश्रा पिछले कई सालों से राजापुर इलाके में सेक्स रैकेट चला रही थी। कई सफेदपोशों से जान पहचान होने के कारण पुलिस अब तक उसे पकड़ नहीं पाई थी। शुक्रवार रात को भी संचालिका ने पुलिस अधिकारियों को कई लोगों से फोन कराया था।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: 25 साल हुए जिला बने, नहीं बना अब तक ट्रांसपोर्ट नगर, जाम से जूझ रही जनता

एक एनजीओ ने एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार से शिकायत की थी कि राजापुर में एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। एक नाबालिग से भी धंधा कराया जा रहा है। सूचना पर एसीपी ने टीम के साथ छापा मारकर कई लोगों को मौके से पकड़ लिया। नाबालिग लड़की को भी छुड़ाया गया। मौके से पकड़ी गई संचालिका सुनीता मिश्रा ने जिले के बड़े अफसरों के पास फोन कराना शुरू किया। इससे एक बार तो पुलिस भी बैकफुट पर आ गई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here