Home उत्तर प्रदेश मुझे मरने पर मजबूर होना पड़ रहा है: नोट में लिखा प्रेमिका...

मुझे मरने पर मजबूर होना पड़ रहा है: नोट में लिखा प्रेमिका ने जाल में फंसाया…सगाई के 5 दिन बाद युवक ने दी जान

0
79

[ad_1]

मृतक का फाइल फोटो

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे के उत्तरगांव के एक बाग में शनिवार सुबह युवक दिलीप कुमार (24) ने फांसी लगा ली। पुलिस ने जब उसके कपड़ों की तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ।

खुलासा हुआ कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड व उसके दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान दी है। दुष्कर्म के फर्जी केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। युवक की पांच दिन पहले ही सगाई हुई थी।

इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक, बिजनौर के शिवगुलामखेड़ा गांव निवासी दिलीप के पिता भंडारी लाल की तहरीर पर गर्लफ्रेंड सोनम व उसके साथियाें के विरुद्ध ब्लैकमेल करने, धमकाने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Google map: गूगल मैप बताएगा अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की लोकेशन, इस वजह से लिया गया ये फैसला

भंडारी लाल ने बताया कि बड़ा बेटा दिलीप कुमार बढ़ई था। शनिवार सुबह दिलीप सरोजनीनगर में काम पर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ ही देर बाद उसका शव मोहनलालगंज के उत्तरगांव के पास आम के बाग में फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here