Home उत्तर प्रदेश मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौके...

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

0
154

[ad_1]

Truck ran over father and son both died on the spot in mainpuri

मृतक पिता-पुत्र का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घिरोर मार्ग पर बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया दिया है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी सत्यवीर प्रजापति (40) शनिवार को कस्बा किसी काम से गए हुए थे। उनके साथ 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक भी बाइक पर बैठा था। देर शाम वापस लौटते समय बाइक जब थाना क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें -  UP Board Result 2023 : मुरादाबाद की चार बेटियों ने मारी बाजी, ोUP Board Result 2023: मुरादाबाद की चार बेटियों ने मारी बाजी, टॉप टेन सूची में बनाई जगहटॉप टेन में बनाई जगह

ये भी पढ़ें – Agra: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा युवक कर बैठा ये गलती, लगा 16.80 लाख रुपये का झटका

मौके से भाग निकला चालक 

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाए। हादसे के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मचा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here