Home उत्तर प्रदेश यूपी : धर्म परिवर्तन नहीं करने पर प्रेमी ने महिला को मार...

यूपी : धर्म परिवर्तन नहीं करने पर प्रेमी ने महिला को मार डाला, प्रेमी के साथ रह रही थी दो बच्चों की मां चंदा

0
61

[ad_1]

Kaushambi : चंदा सिंह। फाइल फोटो

Kaushambi : चंदा सिंह। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के अषाढ़ा गांव में करीब सात साल से प्रेमी के साथ रह रही मऊ जिले की चंदा सिंह की मंगलवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद चंदा का प्रेमी शव छोड़कर भाग निकला। मृतका की मां ने प्रेमी पर धर्म परिवर्तन न करने पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

बलिया जिले के नगरा कोतवाली इलाके के चचया गांव की श्रीमती पत्नी राम सिंगार सिंह ने बताया कि उसकी बेटी चंदा सिंह (35) की शादी मऊ जिले के हलदलपुर कोतवाली इलाके के बिलौछा निवासी दुर्गेश सिंह के साथ हुई थी। दुर्गेश सिंह फौज में थे। करीब आठ साल पहले दुर्गेश की मौत हो गई। चंदा की दो बेटी सृष्टि सिंह और बरखा सिंह हैं। बड़ी बेटी सृष्टि 12 साल की है।पति की मौत के बाद परिवार का खर्च चलाने के लिए चंदा ने मऊ के भलईपुर में ब्यूटी पार्लर खोल लिया।

यह भी पढ़ें -  Kanpur Dehat: फतेहपुर में ऑटो सवार दस लोगों की हुई थी मौत, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, हर आंख हुई नम

इस दौरान उसकी मुलाकात जोगापुर पीएचसी में 108 एंबुलेंस के चालक मो. आरिफ से हुई। उस समय आरिफ ने खुद को हिंदू बताया था। चंदा को कौशाम्बी में जमीन खरीदने और व्यवसाय का लालच देकर अपने साथ ले आया। आरिफ कौशाम्बी के महेवाघाट कोतवाली इलाके के मिरदहन का पुरवा का रहने वाला है। वह चंदा को उमैरा कहकर बुलाता था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here