Home उत्तर प्रदेश ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’: प्रियंका गांधी ने जमा कराई महिला ऑटो...

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’: प्रियंका गांधी ने जमा कराई महिला ऑटो चालक की बेटी की फीस, पढ़ाई की ली थी जिम्मेदारी

0
101

[ad_1]

प्रियंका गांधी ने छात्रा की फीस भरी।

प्रियंका गांधी ने छात्रा की फीस भरी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर की महिला ऑटो चालक कुंती देवी की बेटी मोनी पटेल के स्कूल की फीस जमा करवाई। ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ अभियान के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी ने प्रियंका गांधी को गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने के बारे में जानकारी दी थी। 

इसके बाद प्रियंका गांधी ने उसकी बेटी की पढ़ाई का जिम्मेदारी ले ली थी। अक्तूबर 2021 में प्रियंका गांधी चुनावी मुहिम लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत गोरखपुर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कुंती देवी से मुलाकात की थी। 

दरअसल इसके पहले सलमान खुर्शीद कांग्रेस के घोषणापत्र संवाद के दौरान गोरखपुर में ऑटो चालक कुंती देवी के ऑटो में बैठे थे और उनसे बातचीत की थी। इस दौरान कुंती देवी ने गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने की जानकारी दी थी। इसके बाद सलमान खुर्शीद ने इसकी जानकारी प्रियंका गांधी को दी थी। 

यह भी पढ़ें -  अमर उजाला पड़ताल: आगरा आईएसबीटी पर पानी के लिए भटकते हैं यात्री, पेयजल की एक टंकी, प्लांट बंद

इसके बाद प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी से मुलाकात की और पढ़ाई का सारा जिम्मा ले लिया। इसी क्रम में शुक्रवार को कुंती देवी की बेटी प्रियंका पटेल की दूसरे साल की फीस (9600 रुपये) जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के माध्यम से सरस्वती गुलाब इंटर कॉलेज में जमा कराई। 

इस दौरान जिला प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम, जंगल कौड़िया के ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अहमद पीपीगंज के नगर अध्यक्ष हरीश चंद्र गुप्ता प्रमोद पाल, हजारीलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here