Home उत्तर प्रदेश शादी से पहले खुली पोल: होने वाले जीजा की इस शर्मनाक हरकत...

शादी से पहले खुली पोल: होने वाले जीजा की इस शर्मनाक हरकत को देख आग बबूला हुआ युवक, तोड़ दिया बहन का विवाह

0
59

[ad_1]

Brother broken sister marriage after seeing Brother in law with girlfriend

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में शादी तय होने के बाद युवक को उसकी प्रेमिका संग बगीचे में देखकर होने वाला साला आग बबूला हो गया। बगीचे में जाकर वीडियो बनाने लगा तो मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। उधर, जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, भटहट चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के लड़के की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से तय हुई थी। बांसस्थान मंदिर परिसर में दोनों की सगाई हुई। 6 दिसंबर को शादी होनी थी। शुक्रवार दोपहर लड़की का भाई गांव से भटहट आ रहा था।

यह भी पढ़ें -  Dev Deepawali 2022: 108 किलो फूलों से होगा मां गंगा की 108 किलो की प्रतिमा का श्रृंगार, आरती में उमड़ेगा रेला

इसे भी पढ़ें: लूटेरी दुल्हन का खेल: घर में ससुर के मरने का छाया था मातम, बहू नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग हुई फरार

इसी दौरान पिपरी गांव के सामने आयुष विश्वविद्यालय के बगल स्थित बगीचे में अपने होने वाले जीजा को उसकी प्रेमिका के साथ एक पेड़ के नीचे आपत्तिजनक हालत में बैठे देख लिया। मौके पर जाकर जब फोटो व वीडियो बनाने लगा तो दोनों में मारपीट हो गई।

जानकारी होने के बाद घरवालों ने शादी तोड़ दी है। उधर, मारपीट के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here