Home उत्तर प्रदेश सांसद मेनका गांधी बोलीं: महिलाओं के सौंदर्य को बढ़ाता गधी के दूध...

सांसद मेनका गांधी बोलीं: महिलाओं के सौंदर्य को बढ़ाता गधी के दूध से बना साबुन… 500 रुपये में बिकता है एक पीस

0
102

[ad_1]

bjp mp maneka gandhi says in sultanpur donkey milk soap keeps woman body beautiful

मेनका गांधी
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आई पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने शनिवार को हर्ष महिला महाविद्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने के टिप्स दिए। देहली बाजार में कहा कि गाय, बकरी पालन से कोई अमीर नहीं बन सका है। पशुपालकों की पूरी जिंदगी उसी में खप जाती है। 

पशुओं के मरने पर पालकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए लखनऊ के चिकन कपड़े के कारोबार, गोबर के कंडे से लकड़ी बनाने और गधी के दूध से साबुन बनाने का टिप्स दिया। बताया कि लद्दाख में गधे कम हो रहे थे। 

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Hatyakand: बरेली में अशरफ के नेटवर्क का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां, मददगार नेता भी रडार पर

इसे देखकर एक स्वयं सहायता समूह ने गधी के दूध से साबुन बनाना शुरू किया। इसके बाद उसकी आमदनी बढ़ गई। बताया कि दिल्ली में गधी के दूध से बना साबुन ₹500 प्रति पीस के हिसाब से बिक रहा है। महिलाएं गधी और बकरी के दूध से साबुन बनाए तो वह जल्द अमीर बन सकती हैं। 

कार्य से लुप्त हो रहे गधे पर भी अंकुश लग सकेगा। साबुन के महत्व के बारे में भी उन्होंने लोगों को जानकारी दी। बताया कि एक विदेशी रानी गधी के दूध से बने साबुन से नहाती थीं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here