Home उत्तर प्रदेश गढ़ौली धाम आश्रम में नहीं जाएगा कोई भाजपा पदाधिकारी

गढ़ौली धाम आश्रम में नहीं जाएगा कोई भाजपा पदाधिकारी

0
344

[ad_1]

गढौली धाम

गढौली धाम
– फोटो : गढौली धाम

विस्तार

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी (काशी क्षेत्र) सुनील भाई ओझा के मिर्जापुर में बन रहे गढ़ौली धाम आश्रम में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं जाएगा। न ही आश्रम में किसी प्रकार का वित्तीय सहयोग करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने सभी जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों को यह फरमान सुनाया है।

वाराणसी की सीमा पर मिर्जापुर जिले में गढ़ौली धाम आश्रम बन रहा है। सुनील भाई आश्रम के लिए बनाए गए न्यास के अध्यक्ष हैं। आश्रम में काशी क्षेत्र के कई नेताओं ने सहयोग किया है। कहा जा रहा है कि काशी क्षेत्र में लोकसभा और निकाय चुनाव तक में टिकट के दावेदार गढ़ौली धाम आश्रम में आर्थिक सहयोग के जरिये अपनी राह आसान करना चाहते हैं। आश्रम के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग की शिकायत भाजपा के नेतृत्व तक पहुंची है।

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Hatyakand: जफर के मकानों की प्रमाणिकता जांच रही पुलिस, बोला- कर्ज लेकर खरीदा, बहनोई करते थे देखरेख

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को फोन कर निर्देश दिए कि सभी जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों को सूचित कर दिया जाए कि कोई भी गढ़ौली धाम आश्रम नहीं जाएगा। न ही आश्रम में किसी प्रकार का सहयोग करेगा। श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को फोन कर प्रदेश नेतृत्व के आदेश से अवगत करा दिया है।

इनका कहना है

हां मैं गढ़ौली धाम आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष हूं। आश्रम का पूरा निर्माण बैंक चेक के जरिये किया जा रहा है। इसमें किसी से आर्थिक सहयोग नहीं मांगा गया है। पार्टी ने ऐसा आदेश क्यों दिया है, यह तो आदेश देने वाले ही बता सकते हैं। -सुनील भाई ओझा, प्रदेश सह प्रभारी भाजपा

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here