उन्नावः करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की जान गई

0
19

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। छत के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के तारों में प्लास्टिक के पाइप डालने के दौरान करंट लगने पर ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली के गांव बनकट निवासी मनोज (28) ईंट-भट्ठे में ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार सुबह वह घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तारों में बचाव के लिए प्लास्टिक के पाइप डाल रहा था। तभी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। चचेरा भाई सुधीर अन्य परिजनों के साथ जिला अस्पताल लाया।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक की पत्नी श्रीमती व तीन बेटियां रो-रोकर बेहाल हैं। वह तीन भाइयों में बड़ा था। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर आती है तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पैचवर्क पर सियासी कसरत, अब चुनाव बाद मरम्मत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here