Home उत्तर प्रदेश उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ का एक लाख का इनामी साला सद्दाम...

उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ का एक लाख का इनामी साला सद्दाम दुबई में कर रहा मौज, फोटो वायरल

0
67

[ad_1]

Umesh Pal murder case: Ashraf's one lakh prize brother-in-law Saddam in Dubai, photo viral

अशरफ और उसका साला सद्दाम। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक के भाई अशरफ का साला सद्दाम दुबई भाग निकला है। बृहस्पतिवार को सद्दाम की एक फोटो भी वायरल हुई, जिसमें वह दुबई के किसी स्थान पर दिख रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक लाख का इनामी सद्दाम वहीं से अतीक के विदेशी कारोबार को मैनेज कर रहा है।

उमेश पाल की हत्या से पहले सद्दाम ने बरेली जेल में बंद अशरफ की सुख-सुविधाओं के लिए तमाम पुलिस वालों से सेटिंग की थी। सद्दाम की बदौलत ही अशरफ वहां बेखौफ जिंदगी जी रहा था। जिससे चाहता मिलता, जो चाहता खाता पीता था। असद समेत अतीक गिरोह के लोग बरेली जेल जाकर घंटों उससे गुफ्तगू भी करते। यह भी कहा जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या की पूरी प्लानिंग पर बरेली जेल में ही अंतिम मुहर लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें -  varanasi serial blast 2006 : वलीउल्लाह ने ही बम प्लांट करने के लिए चुने थे स्पॉट, बांग्लादेश जाकर ली थी ट्रेनिंग

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here