Home उत्तर प्रदेश योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर यूपी में रहेगा दो दिन...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर यूपी में रहेगा दो दिन का अवकाश

0
139

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च 2026 को भी राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस फैसले के तहत सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।

मुख्य रूप से अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और शक्तिपीठों में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सरकार का मानना है कि रामनवमी पर अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है, इसलिए छुट्टी बढ़ाना जरूरी हो गया। लोगों की मांग को भी इस फैसले में शामिल किया गया है। इससे त्योहार को और बेहतर तरीके से मनाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here