Home उत्तर प्रदेश एटा में हत्या: पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला,...

एटा में हत्या: पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0
106

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST

सार

एटा के गांव खवा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपने भाई को गाली दे रहा था। पड़ोसी को भ्रम हो गया कि वो उन्हें गाली दे रहा। इस पर पड़ोसियों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। 

ख़बर सुनें

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में गुरुवार शाम को गांव खवा निवासी युवक को उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। युवक अपने भाई को गाली दे रहा था लेकिन पड़ोसियों को भ्रम हो गया कि गाली उन्हें दी जा रही है। परिजन की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपी एक ही परिवार के हैं।
खवा गांव के महेश की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसका पुत्र विवेक गुरुवार शाम अपने भाई प्रशांत को डांट रहा था। इस दौरान वह गाली भी देने लगा। पड़ोस के घर में रहने वालों ने समझा कि विवेक उन्हें गाली दे रहा है। इस पर मोहन सिंह, उसकी पत्नी निर्वेश, पुत्र संजय सिंह और सुमित आए और लाठी-डंडों से पीटने लगे। 
चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। जख्मी विवेक को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अलीगंज राजकुमार ने बताया कि भ्रम के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें युवक की मौत हुई है। परिजन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य कोई विवाद सामने नहीं आया है।

27 जनवरी को गुरुग्राम से घर आया था विवेक
पोस्टमार्टम हाउस पर विवेक के भाई प्रशांत ने बताया कि अभी भाई की शादी नहीं हुई थी। पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विवेक गुड़गांव में रहकर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत किसी कार्यालय में नौकरी करता था। एक साल से वहीं रह रहा था। 

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : असिस्टेंट प्रोफेसरों के कॉलेज आवंटन पर रोक के खिलाफ अपील मंजूर

पिछले महीने के अंत में यहां छुट्टी लेकर आया था। गुरुवार शाम वह मुझसे किसी बात को लेकर झगड़ने लगे। गाली-गलौज की तो पड़ोस के एक घर के लोग अचानक निकल आए और मारपीट करने लगे। मामला मारपीट और गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया गया है।

विस्तार

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में गुरुवार शाम को गांव खवा निवासी युवक को उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। युवक अपने भाई को गाली दे रहा था लेकिन पड़ोसियों को भ्रम हो गया कि गाली उन्हें दी जा रही है। परिजन की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपी एक ही परिवार के हैं।

खवा गांव के महेश की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसका पुत्र विवेक गुरुवार शाम अपने भाई प्रशांत को डांट रहा था। इस दौरान वह गाली भी देने लगा। पड़ोस के घर में रहने वालों ने समझा कि विवेक उन्हें गाली दे रहा है। इस पर मोहन सिंह, उसकी पत्नी निर्वेश, पुत्र संजय सिंह और सुमित आए और लाठी-डंडों से पीटने लगे। 

चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। जख्मी विवेक को लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अलीगंज राजकुमार ने बताया कि भ्रम के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें युवक की मौत हुई है। परिजन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य कोई विवाद सामने नहीं आया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here