Home उत्तर प्रदेश कॉम्प्लेक्स में आग, एक जिंदा जला: बिल्डिंग से निकलने का था सिर्फ...

कॉम्प्लेक्स में आग, एक जिंदा जला: बिल्डिंग से निकलने का था सिर्फ एक रास्ता, शीशे तोड़ रस्सी और सीढ़ी से निकाला

0
127

[ad_1]

लखनऊ में कॉम्पलेक्स में आग

लखनऊ में कॉम्पलेक्स में आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के बादशाहनगर में एसएस कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित ई-रिक्शा बैट्री चार्जिंग सेंटर में मंगलवार शाम आग लग गई। हादसे में सेंटर पर मौजूद कर्मचारी जिंदा जल गया। वहीं, धुआं भरने से दूसरी मंजिल पर जिम में कसरत करने वालों की सांसें फूलने लगीं। 

पुलिस और दमकल ने बिल्डिंग के शीशे तोड़ने के बाद बगल से सीढ़ियां लगाकर 25 लोगों को निकाला। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल की आठ गाड़ियां लगानी पड़ीं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अनिल राठौर का बादशाहनगर में एसएस कॉम्प्लेक्स है। इसके भूतल पर बैंक का दफ्तर और पहली मंजिल पर दिल्ली के राहुल सिंह का ई-रिक्शा बैट्री चार्जिंग सेंटर है। दूसरी मंजिल पर ओलंपिया जिम है। शाम करीब साढ़े पांच बजे बैट्री चार्जिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। चंद सेकेंड में यह पूरी दुकान में फैल गई। 

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court :  बसपा प्रत्याशी के पति को जिला बदर करने के आदेश पर रोक से हाईकोर्ट का इंकार

इससे भीतर मौजूद तालकटोरा निवासी कर्मचारी अश्वनी तिवारी (35) को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका और वह जिंदा जल गया। उधर, धुआं भरने से जिम में मौजूद करीब 25 लोगों भी फंस गए। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान जिम से सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। डीएम सूर्यपाल गंगवार व मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here