Home उत्तर प्रदेश उन्नाव खरीफ फसलों के नुकसान का जारी हुआ मुआवजा

खरीफ फसलों के नुकसान का जारी हुआ मुआवजा

0
50

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। वर्ष 2021 के खरीफ सीजन में धान की फसल का नुकसान सहने वाले 9376 किसानों को बीमा कंपनी ने 5.17 करोड़ का भुगतान जारी कर दिया है। सारा पैसा सीधे किसानों के खाते में जाएगा।
पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया था। जिले में 2.53 लाख हेक्टेअर में धान की फसल बोई गई थी। जिसमें 9376 किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने यूनीवर्सल सैंपो कंपनी से बीमा करा रखा था और 72 घंटे के भीतर फसल खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद कृषि विभाग के सर्वे में किसानों की फसल की बर्बादी का लेखाजोखा बनाया गया था। कृषि निदेशालय को नुकसान का सारा खाका भेज दिया गया था। अब किसानों को मुआवजा दिया गया है।
खरीफ सीजन में धान की फसल बर्बाद होने से 9376 किसानों को बीमा कंपनी ने मुआवजा की रकम भेजनी शुरू कर दी है। अब रबी सीजन 2022 के लिए सर्वे चल रहा है। – कुलदीप मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी

यह भी पढ़ें -  उन्नाव: सात दिन जमा नहीं हो सकेंगे शहरी क्षेत्र के बिजली बिल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here