[ad_1]

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्व सांसद उदित राज द्वारा सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक सेंगोल को लेकर दिए गए बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यवक्त की है। प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश का नया संसद भवन लोकतंत्र का मंदिर है। इसके उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का मतलब है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उन्हें अभी संसद भवन में चुनकर नहीं आना है।
कांग्रेस और सपाई मानसिकता वाले लोग देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का विरोध कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा है कि प्रदेश और देश की जनता सब देख रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया है कि यह देश के प्रधानमंत्री का अपमान करने का असफल प्रयास हो रहा है। देश के गौरव के दिन जो विरोध कर रहे हैं उन्हें इसकी सजा जनता की अदालत से मिलेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर भी डिप्टी सीएम ने पलटवार किया है। कहा कि ना घोड़ा दूर है और ना मैदान दूर है। पता चल जाएगा कि सत्ता किसके पास रहेगी। कांग्रेस और विरोधियों का सूपड़ा साफ होगा।
[ad_2]
Source link