Home अपराध ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, वाहन चालक फरार

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, वाहन चालक फरार

0
205

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुशहां गांव निवासी शशीकांत (22) बीती रात करीब 11 बजे बाईक से देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित समोगरा गांव अपने ससुराल जा रहा था कि मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर कुशहां मोड़ के पास रास्ते में पहले से खड़ी एक ट्रक से टकरा गया।

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी के बयान पर पलटवार: सांसद बर्क बोले माफिया पनप रहे हैं, कंट्रोल के लिए सरकार बनाए पॉलिसी

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here