Home उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री का निर्देश- डेंगू रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम...

नगर विकास मंत्री का निर्देश- डेंगू रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम करें, साफ-सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

0
121

[ad_1]

नगर विकास मंत्री एके शर्मा।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा।
– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया और संचारी रोगों का फैलाव रोकने के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निकायों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एंटी लार्वा का छिड़काव और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग का अभियान चलाने को कहा।

शर्मा ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए नदी के घाटों समेत अन्य पूजा स्थलों के आसपास दो पालियों में लगातार साफ-सफाई कराने के अलावा सड़कों को गड्ढामुक्त करने, मार्ग प्रकाश, पेयजल और शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। नदियों एवं पूजा स्थलों पर फूल, माला अन्य पूजा सामग्री के जल में प्रवाह को रोकने के लिए जलधारा में ही अर्पण कलश बनाने के निर्देश दिए। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का कहा।

नगर विकास मंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ साफ-सफाई और संचारी रोगों को लेकर की गई तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के बाद से कुछ जगहों से साफ -सफाई में लापरवाही की शिकायतों पर नाराजगी जताई। कहा कि अपने कार्य में लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: मायके वाले गवाही से मुकरे, दहेज के लिए गला दबा हत्या करने पर पति को उम्रकैद

विस्तार

मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया और संचारी रोगों का फैलाव रोकने के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निकायों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एंटी लार्वा का छिड़काव और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग का अभियान चलाने को कहा।

शर्मा ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए नदी के घाटों समेत अन्य पूजा स्थलों के आसपास दो पालियों में लगातार साफ-सफाई कराने के अलावा सड़कों को गड्ढामुक्त करने, मार्ग प्रकाश, पेयजल और शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। नदियों एवं पूजा स्थलों पर फूल, माला अन्य पूजा सामग्री के जल में प्रवाह को रोकने के लिए जलधारा में ही अर्पण कलश बनाने के निर्देश दिए। घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का कहा।

नगर विकास मंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ साफ-सफाई और संचारी रोगों को लेकर की गई तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के बाद से कुछ जगहों से साफ -सफाई में लापरवाही की शिकायतों पर नाराजगी जताई। कहा कि अपने कार्य में लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here