Home उत्तर प्रदेश बस्ती में सड़क हादसा: ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला की हादसे में...

बस्ती में सड़क हादसा: ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला की हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0
194

[ad_1]

woman killed in road accident at Basti UP

मृतक आरती।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट चौराहे के पास कटरा रोड पर बुधवार रात अनियंत्रित बाइक ने महिला को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। घटना में टक्कर मारने वाली बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, नगर थानाक्षेत्र के दुभरा निवासी आरती (32) पत्नी कमलेश शहर में किराए का मकान लेकर बच्चों को लेकर रहती थीं। वह ब्यूटीपार्लर चलाती थीं। बुधवार रात लगभग 8:00 बजे रोज की तरह ही आरती ब्यूटी पार्लर से छुट्टी मिलने के बाद अपने मकान पर जा रही थीं।

मूड़घाट चौराहे पर सड़क पार करके कटरा रोड पर कुछ ही दूर गई थीं, तभी सामने से आ रहे बाइक चालक अनियंत्रित होकर आरती को टक्कर मार दिया। जिससे वह मुंह के बल सड़क पर गिर गईं और सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें लग गई। बाइक चला रहा युवक भी गिरकर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  Raksha Bandhan: आज रात 12 बजे से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, आगरा से 24 घंटे मिलेंगी बसें

इसे भी पढ़ें: PM मोदी गीता प्रेस में घूमें मगर संबोधन करेंगे कहीं और, चार जून को है आने की संभावना

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरती के परिवार के लोगों को सूचना दी। साथ ही एक निजी साधन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

आरती के दो बच्चे हैं। जिनमें आठ वर्षीय पुत्र आदर्श और 11 वर्षीय पुत्री आयुषी है। जिला अस्पताल में पहुंचे परिवार के लोगों का  रो रोकर बुरा हाल है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here