Home उत्तर प्रदेश मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में खुशी:कार्यकर्ता बोले-नया मुकाम...

मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में खुशी:कार्यकर्ता बोले-नया मुकाम हासिल करेगी पार्टी

0
77

[ad_1]

मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। बुधवार को शहर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भी जीत की बधाई दी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस नेताओं ने खुशी का इजहार किया। 
कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नए मुकाम हासिल करेगी व संगठन को और मजबूती मिलेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनीष चौबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई। पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 22 साल बाद चुनाव हुआ। इसमें जनता की जीत हुई है। वहीं रामसुधार मिश्र, शैलेंद्र सिंह, विनोद सिंह व डॉ. आशीष पांडेय ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

यह भी पढ़ें -  Ginkgo biloba plant : हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के इलाज में कारगर है गिंकगो बिलोबा के पौधे

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। बुधवार को शहर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भी जीत की बधाई दी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस नेताओं ने खुशी का इजहार किया। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नए मुकाम हासिल करेगी व संगठन को और मजबूती मिलेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनीष चौबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई। पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 22 साल बाद चुनाव हुआ। इसमें जनता की जीत हुई है। वहीं रामसुधार मिश्र, शैलेंद्र सिंह, विनोद सिंह व डॉ. आशीष पांडेय ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here