Home उत्तर प्रदेश यूपीपीएससी : आईएएस की तैयारी करने वालों ने पीसीएस से किया किनारा, पीसीएस-2023...

यूपीपीएससी : आईएएस की तैयारी करने वालों ने पीसीएस से किया किनारा, पीसीएस-2023 में घटी आवेदनों की संख्या

0
68

[ad_1]

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा से किनारा कर लिया है। पीसीएस-2023 में तेजी से घटे आवेदनों की संख्या इसी ओर इशारा करती हैं। पीसीएस-2023 में पाठ्यक्रम परिवर्तन इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है।

पीसीएस-2023 के लिए 567657 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जो पिछली तीन परीक्षाओं की तुलना में कम हैं। आवेदन करने वालों में 392733 पुरुष और 174924 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पूर्व की तीन परीक्षाओं के आंकड़े देखें तो पीसीएस-2020 में 595696 अभ्यर्थियों, पीसीएस-2021 में 691173 अभ्यर्थियों और पीसीएस-2022 में 602974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।आवेदनों की संख्या घटने के पीछे दो प्रमुख वजहें मानी जा रहीं हैं।

यह भी पढ़ें -  UPSC CSE Topper 2022: ये हैं गोरखपुर के छह यूपीएससी टॉपर, अपने दम पर बन गए IAS

पूर्व की परीक्षाओं के मुकाबले इस बार पदों की संख्या काफी कम है। पीसीएस-2023 के तहत 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जबकि पीसीएस-2020 में 487 पद, पीसीएस-2021 में 678 और पीसीएस-2022 में 383 पद थे। वहीं, दूसरी ओर पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में परिवर्तन को आवेदनों की संख्या घटने का सबसे प्रमुख कारण माना जा रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here