Home उत्तर प्रदेश यूपी के एटा में ऐसी दबंगई: जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने...

यूपी के एटा में ऐसी दबंगई: जमीन पर किया कब्जा, विरोध करने पर; चारपाई से बांधकर भाइयों को पीटा

0
72

[ad_1]

Occupied the land on protesting Tied to the bed and beat the brothers

beat demo
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दबंगई का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। निधौली कलां क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना में रहने वाले दो रिश्ते के भाइयों को चारपाई पर बांधकर पीटा गया। मामा की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

ये है मामला 

मोहल्ला कछियाना निवासी देवेंद्र सिंह और इसके फुफेरे भाई भूरी सिंह निवासी भटीकरा थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस की चारपाई पर बांधकर पिटाई करने का आरोप है। मोहल्ले के ही सत्य नारायण, उसके पुत्र राहुल व दामाद अमित और धर्मपाल को नामजद किया गया है। रिपोर्ट घायल देवेंद्र की पत्नी सत्यवती ने दर्ज कराई है। इसमें कहा कि मोहल्ले में आबादी की जमीन पर है। इस जमीन पर वर्षों से उनका कब्जा चला आ रहा है, लेकिन सत्य नारायण दबंगई और गुंडागर्दी पर जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

यह भी पढ़ें -  Raksha Bandhan 2022: वैक्सीन लगवाने वाली बहनें ही जेल में बंद भाइयों को बांध पाएंगी राखी

ये भी पढ़ें – बेटी को बेचना चाहती है मां: पिता ने एएसपी क्राइम से की शिकायत, बताई ऐसी वजह; आपको भी नहीं होगा यकीन

पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज 

पीड़िता ने बताया कि इसके चलते छह जून की रात करीब दो बजे सभी आरोपी पहुंचे। पति व भूरी सिंह चारपाइयों पर सो रहे थे। दोनों को दबा लिया और चारपाई पर बांधकर पिटाई की। इसके साथ नींव को रात में ही उखाड़ दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here