यूपी चुनाव: एआईएमआईएम चीफ ओवैसी का भाजपा पर हमला, पढ़िए क्या बोले?

0
18

[ad_1]

10:21 AM, 06-Mar-2022

UP Election: ओवैसी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छू रहीं हैं। सात तारीख की रात में या फिर दस तारीख की सुबह में ये लोग पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा कर देंगे। कुछ भी लंबी-लंबी छोड़ देंगे। कहेंगे यूक्रेन में ऐसा हुआ… वहां वैसा हुआ। और ये भाजपा के भक्त कहेंगे मोदी जी ने सही किया। 

 

10:00 AM, 06-Mar-2022

UP Election: मूर्तिकारों ने पीएम मोदी से मांगी मदद

वाराणसी के मूर्तिकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सरकार से मदद मांगी है। मूर्तिकारों ने कहा कि हमारे कारोबार को फिर से शुरू करने के लिए सरकार को हमें मदद करनी चाहिए। हमें कम दरों पर बिजली चाहिए। इसके अलावा महोबा खदान बंद हो चुकी है। वहां से हमें सस्ते दामों में पत्थर मिल जाते थे। उसे फिर से शुरू करना चाहिए। 

09:38 AM, 06-Mar-2022

UP Election: केशव का सपा पर हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर बड़ा हमला किया है। बगैर दोनों पार्टियों का नाम लिए केशव ने कहा, ‘गरीबों, पिछड़ों और दलितों के नाम पर परिवारवादी दलों और नेताओं को जो वोट बेचकर अपनी तिजोरी भरते हैं, उन्हें हराओ और कमल खिलाओ। भाजपा गठबंधन को जिताओ तभी वर्तमान और भविष्य सुरक्षित रहेगा।’

 

यह भी पढ़ें -  गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की चार बोगियां पलटीं, चार की मौत

09:31 AM, 06-Mar-2022

यूपी चुनाव: एआईएमआईएम चीफ ओवैसी का भाजपा पर हमला, पढ़िए क्या बोले?

यूपी : रीता जोशी को राज्यपाल बनाए जाने की उम्मीदों को लगा झटका

डॉ.रीता बहुगुणा जोशी पहले ही घोषणा का चुकी हैं कि अब वह कोई चुनाव नहीं लडे़ंगी। इस घोषणा के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्र के अनुसार उन्होंने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अब मयंक के सपा में चले जाने से उनके प्रयासों को झटका लगने की बात कही जा रही है। मयंक ने आजमगढ़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। वहीं डॉ.रीता ने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा में ही हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व पर आस्था एवं पूर्ण विश्वास है। आखिरी चरण के मतदान से दो दिन पहले मयंक के सपा में शामिल होने से भाजपा को झटका लगने की बात कही जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here