Home अंतरराष्ट्रीय इराक में मिलिशिया के हेड क्वार्टर पर बड़ा हवाई हमला, PMF के...

इराक में मिलिशिया के हेड क्वार्टर पर बड़ा हवाई हमला, PMF के कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर

0
175

बगदादः ईरान से चल रहे युद्ध के बीच इराक में तेहरान समर्थित मिलिशिया लड़ाकों के हेड क्वार्टर पर बड़ा हमला किया है। इसमें एक कमांडर समेत 14 लड़ाके ढेर हो गए हैं। अमेरिका पर इस हमले का आरोप लगाया गया है। हालांकि अभी तक इस एयरस्ट्राइक की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। हमले के बाद मुख्यालय से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठते देखा जा रहा है।

दावा किया जा रहा है कि इस हमले में मिलिशिया का अहम कमांडर ढेर हो गया है। यह हमला इराक में शिया मिलिशिया पर किया गया है।इराक के अनुसार अनबार प्रांत में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के एक मुख्यालय को हवाई हमले का निशाना बनाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस हमले में एक कमांडर समेत 14 लड़ाके मारे गए। मिलिशिया ने हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है और इसे इराक की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुई है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रेरणा सिंह: जिस लड़की के पिता की मौत हो गई, वह भूखी सोई, एक रोटी-चटनी के भोजन पर जीवित रही, लेकिन NEET पास कर ली

मिलिशिया पर यह एयरस्ट्राइक तब हुई है, जब ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा अमेरिकी के सैन्य अड्डों पर जवाबी हमले हो रहे हैं। मिलिशिया को ईरान का समर्थक माना जाता है। इससे पहले भी अमेरिका ने इराक में मिलिशिया के ठिकानों पर हाल ही में की बार एयरस्ट्राइक की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here