यूपी चुनाव परिणाम आज: मथुरा के दो मंत्रियों समेत 55 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

0
23

[ad_1]

सार

मथुरा जिले के दो मंत्रियों समेत 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज जाएगा। मंडी परिसर में मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतों की गणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसमें जनपद के 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। पहले डाक मत पत्र और फिर ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए मंडी परिसर में संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

10 फरवरी को प्रथम चरण के तहत जनपद में हुए मतदान के बाद संगीनों के साए में बंद ईवीएम आज खुलने जा रही हैं। इसके लिए मंडी परिसर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है। विधानसभावार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

इसका प्रशिक्षण भी बुधवार को मतगणना कर्मियों को दिया गया। जनपद की सभी पांच विधानसभाओं में 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए 11 लाख 88  हजार 197 महिला-पुरुषों ने अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान किया था। 

छाता विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

कुलभानु कुमार, तेजपाल सिंह रालोद, पूरन देवी कांग्रेस, लक्ष्मी नारायण भाजपा, सोनपाल बसपा, प्रहलाद सिंह चौधरी, सुबराती खान, अतुल, करन सिंह, तेज सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मीनारायण।

गोवर्धन विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

दीपक चौधरी कांग्रेस, प्रीतम सिंह रालोद, मेघश्याम भाजपा, राजकुमार रावत बसपा, अन्नत कौशिक, अशोक, प्रेम सिंह, भूरी, पीतम, प्रदीप कुमार, मेघश्याम, शर्मा विपुल, संजय सिंह।

मथुरा विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

देवेंद्र अग्रवाल सपा, प्रदीप माथुर कांग्रेस, एसके शर्मा बसपा, श्रीकांत शर्मा भाजपा, कृष्णकुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद कौशिक, रामनरेश उपाध्याय, लाडो देवी, विभोर शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सुरेश चंद्र बघेल, अनीता देवी, यतेंद्र सिंह, रवि वर्मा, श्याम सुंदर।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज : महाकुंभ के लिए ढाई हजार करोड़ की 150 से अधिक परियोजनाएं फाइनल

मांट विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

राजेश चौधरी भाजपा, श्याम सुंदर शर्मा बसपा, सुमन चौधरी कांग्रेस, डॉ. संजय लाठर सपा, राज कुमार, रामबाबू सिंह, सुभाष चौधरी, देवेंद्र सिंह, युगल किशोर पांडेय।

बलदेव विधानसभा से ये हैं प्रत्याशी

अशोक कुमार बसपा, पूरन प्रकाश भाजपा, बबीता देवी रालोद, विनेश कुमार सनवाल कांग्रेस, जीवन लाल, भूपेंद्र कुमार धनगर।

कहां होगी कितने मतों की गिनती

जनपद-1188197
छाता विधानसभा    237636
मांट विधानसभा    223400
गोवर्धन विधानसभा    220567
मथुरा विधानसभा    262608
बलदेव विधानसभा    243986

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतों की गणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसमें जनपद के 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। पहले डाक मत पत्र और फिर ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए मंडी परिसर में संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

10 फरवरी को प्रथम चरण के तहत जनपद में हुए मतदान के बाद संगीनों के साए में बंद ईवीएम आज खुलने जा रही हैं। इसके लिए मंडी परिसर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है। विधानसभावार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

इसका प्रशिक्षण भी बुधवार को मतगणना कर्मियों को दिया गया। जनपद की सभी पांच विधानसभाओं में 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए 11 लाख 88  हजार 197 महिला-पुरुषों ने अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान किया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here