यूपी: प्रेम प्रसंग में मामा-भांजी ने खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती

0
36

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST

सार

यूपी के उन्नाव में मामा-भांजी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ख़बर सुनें

उन्नाव जिले में शादी में परिजनों के बाधक बनने पर रिश्ते के मामा-भांजी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हुसैन नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों को बेहोश पड़ा देखकर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में नौकरी कर रहा था। वहीं सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति बेटी के साथ रहकर पेंट का काम करते हैं।

युवक व उनकी बेटी रिश्ते में मामा-भांजी हैं। दोनों की गहरी नजदीकी हो गई। बात इस हद तक आगे बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। रिश्ता परिजनों को मंजूर नहीं था। युवती की बड़ी बहन की ससुराल हसनगंज में है। युवती आठ मई को हसनगंज के लिए निकली। युवक भी उसके साथ दिल्ली से निकला और हसनगंज जा पहुंचा।

11 मई की सुबह दोनों टेंपो से बस स्टॉप उन्नाव आए। यहां से दोनों हुसैन नगर क्रॉसिंग के पास पहुंचे और बात की। शादी में परिजनों के बाधा बनने पर दोनों ने आत्महत्या का फैसला लिया। दोनों ने जहर  खा लिया। कई घंटे तक वहीं पड़े रहे। रात लगभग आठ बजे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें -  Gorakhpur News: भतीजी को बंधक बनाकर चाचा ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here