Home अपराध बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई शिक्षिका, नकदी व जेवर भी...

बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई शिक्षिका, नकदी व जेवर भी ले गई साथ

0
46

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में स्कूल के सालाना कार्यक्रम में शामिल होने गई शिक्षिका दो मासूम बच्चों संग लापता हो गई। पति ने खोजबीन की तो पता चला कि नकदी व जेवर लेकर निकली पत्नी को एक युवक अपने साथ ले गया है। क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी जैदपुर कस्बा स्थित एक स्कूल में निजी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

एक फरवरी को विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए वह अपनी दो पुत्रियों के साथ गई थीं, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटीं। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी घर से लगभग 50 हजार रुपये नकद और जेवरात भी साथ ले गई हैं। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि शिवम वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा निवासी कटरा मोहना थाना सतरिख से उनकी पत्नी की जान-पहचान थी और उसी के बहला-फुसलाने पर वह बच्चों सहित चली गई है।

यह भी पढ़ें -  यूपी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2023: SC ने नगर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण की अनुमति दी, SEC से दो दिनों के भीतर अधिसूचना जारी करने को कहा

पति का यह भी आरोप है कि जब वह इस संबंध में शिवम वर्मा के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां मौजूद उसके पिता सुरेंद्र वर्मा और भाई शुभम वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here