Home आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश में मुरसु का लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ हो...

आंध्र प्रदेश में मुरसु का लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, कई उड़ानें रद्द, स्कूल बंद

0
71

आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके ओंगोल के पास चक्रवाती तूफान मुरसु का लैंडफॉल जारी है। मुरसु के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के चिराला इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। यहां 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चल रही है। तेज हवा की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं। मौसम विभाग लगातार तूफान के लैंडफॉल पर नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में समेत 5 राज्यों में हाई अलर्ट है। अब तक 19 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इस आपदा से निपटने के लिए 5 राज्यों में 37 NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही तटीय इलाकों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं तूफान के तट से टकराने के बाद पुडुचेरी में भी जबरदस्त बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के पूरी तरह से तटीय इलाकों को पार कर लेने के बाद ही बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here