Home अपराध अवैध संबंधों के शक में घर में घुसे युवक को पीट-पीटकर की...

अवैध संबंधों के शक में घर में घुसे युवक को पीट-पीटकर की हत्या

0
13

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में रविवार तड़के अवैध संबंधों के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसा था। इसी दौरान घरवालों ने उसे देख लिया। इसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर हालत में पुलिस उसे भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, गंभीरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय गोपाल तिवारी रविवार सुबह करीब चार बजे अपने पड़ोसी कल्लू अवस्थी के घर में घुस गया था। आरोप है कि इसी दौरान घर के लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद गोपाल के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद कल्लू अवस्थी गोपाल के घर पहुंचे और परिजनों को उसके मृत पड़े होने की जानकारी दी।

गोपाल के घरवालों को घटना की जानकारी मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल अवस्था में गोपाल को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें -  "जय श्री राम" के साथ, अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में रूपांतरण विवाद का निपटारा किया

मृतक के पिता विजय प्रकाश तिवारी ने साढ़ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कल्लू अवस्थी, उनके बेटे विकास अवस्थी, मोहित अवस्थी और परिवार की महिलाओं पर गोपाल की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।

साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में अवैध संबंधों के शक में मारपीट के बाद युवक की मौत होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि गंभीरपुर गांव में युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here