यूपी में एमएलसी चुनाव : भाजपा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो सपा-बसपा कभी नहीं कर पाई, 40 साल में पहली बार हुआ ऐसा

0
56

[ad_1]

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:57 PM IST

सार

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते में 36 में से 33 सीटें आई हैं। इसके साथ ही भाजपा को विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिल गया है। 
 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

40 साल में ये पहली बार है जब यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। ये रिकॉर्ड भाजपा के नाम दर्ज हो गया है। इसके पहले 1982 में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था। यूपी विधान परिषद में 100 सीटें हैं। इनमें से 36 सीटों के लिए चुनाव हुए। नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की।

जिन 27 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 24 पर भाजपा को जीत मिली। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत गए। विधान परिषद में बहुमत का आंकड़ा 51 का है। अब भाजपा के 67 एमएलसी हो चुके हैं। यानी बहुमत के आंकड़े से भी 16 ज्यादा।  

अब कैसी होगी विधान परिषद की तस्वीर?

नतीजे आने के बाद विधान परिषद में भाजपा के 67 सदस्य हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी के 17, बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल (सोनेलाल) के एक सदस्य हैं। इसके अलावा दो शिक्षक एमएलसी, पांच निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। दो सीटें खाली हैं।  

पीएम मोदी ने दी बधाई

एमएलसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में सभी विजयी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह जीत एक बार फिर भाजपा के विकास मॉडल पर जनता-जनार्दन के विश्वास की अभिव्यक्ति है। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के साथ ही पार्टी संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here