Home उत्तर प्रदेश रामनगर बाल संप्रेक्षण गृह से किशोर फरार: 15 दिन पहले चोरी के...

रामनगर बाल संप्रेक्षण गृह से किशोर फरार: 15 दिन पहले चोरी के मामले में कराया गया था दाखिल, CCTV खंगाल रही पुलिस

0
88

[ad_1]

बाल सुधार गृह से एक बालक फरार ।

बाल सुधार गृह से एक बालक फरार ।
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

रामनगर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से एक किशोर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद प्रभारी अधीक्षक ने शुक्रवार की रात रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। चोरी के मामले में 12 अक्तूबर को किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रामनगर पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।
बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक के अनुसार किशोर विशाल कुमार निवासी सैदा थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को 15 दिन पहले चोरी के एक मामले में लाया गया था। गुरुवार की शाम निरुद्ध किशोर बाल सुधार गृह से फरार हो गया। 
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अरविन्द कुमार यादव, केयर टेकर रविन्द्र राम, सदानन्द, जीयुत पटेल, सत्येन्द्र यादव, पुलिस कर्मी व  रामदुलारे यादव, जंगबहादुर चौहान, जवाहिर यादव ने सम्भावित स्थानों पर खोजबीन की। ऑटो स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर सर्च अभियान चलाया गया। किशोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
रामनगर इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की खोजबीन की जा रही है। बाल सुधार गृह के आसपास लगे कैमरों को पुलिस टीमें खंगाल रही है। 

यह भी पढ़ें -  Agra Double Murder: पांच बदमाशों ने दो बार रेकी के बाद की खौफनाक वारदात, सिर पर रखकर ले गए बैग

विस्तार

रामनगर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से एक किशोर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद प्रभारी अधीक्षक ने शुक्रवार की रात रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। चोरी के मामले में 12 अक्तूबर को किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रामनगर पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।

बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक के अनुसार किशोर विशाल कुमार निवासी सैदा थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को 15 दिन पहले चोरी के एक मामले में लाया गया था। गुरुवार की शाम निरुद्ध किशोर बाल सुधार गृह से फरार हो गया। 

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अरविन्द कुमार यादव, केयर टेकर रविन्द्र राम, सदानन्द, जीयुत पटेल, सत्येन्द्र यादव, पुलिस कर्मी व  रामदुलारे यादव, जंगबहादुर चौहान, जवाहिर यादव ने सम्भावित स्थानों पर खोजबीन की। ऑटो स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर सर्च अभियान चलाया गया। किशोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

रामनगर इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की खोजबीन की जा रही है। बाल सुधार गृह के आसपास लगे कैमरों को पुलिस टीमें खंगाल रही है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here