रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्विरोध सभापति बने आशादीन

0
21

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला कार्यकारिणी के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय में चुनाव हुआ। इसमें आशादीन तिवारी को निर्विरोध सभापति चुना गया।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य पद का चुनाव शुक्रवार को हुआ था। इसमें 10 सदस्यों का चयन कर लिया गया। शनिवार को कार्यकारिणी गठन के लिए सीएमओ कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट विजेता की अध्यक्षता में मतदान कराया गया। निर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से आशादीन तिवारी को सभापति व हर्ष कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना।
उपसभापति के लिए मो. सलीम व मनीष सेंगर ने व सचिव पद के लिए उमेशचंद्र, संदीप पांडेय व संजय सिंह ने नामांकन कराया। मो. सलीम को तीन व मनीष सिंह सेंगर को सात मत मिले। इस तरह मनीष उपसभापति बने। सचिव पद पर उमेशचंद्र को एक, संजय सिंह को छह व संदीप पांडेय को छह मत मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने संदीप पांडेय को सचिव घोषित किया। निर्वाचन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. वीके गुप्ता ने पदाधिकारियों के चयन की जानकारी दी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी ने बताया कि विभिन्न पदों पर चयनित चारों पदाधिकारी और अधिकांश सदस्य भाजपा के हैं।

यह भी पढ़ें -  हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here