Home उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा: 25 हजार यात्रियों की जेब ढीली,...

रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा: 25 हजार यात्रियों की जेब ढीली, जानें,किन रूटों के लिए देना होगा ज्यादा किराया ?

0
159

[ad_1]

वाराणसी बस स्टैंड

वाराणसी बस स्टैंड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम ने सोमवार की देर रात (12 बजे) से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। इससे 25 हजार से ज्यादा यात्रियोें की जेब ढीली होगी। वाराणसी से अलग-अलग रूटों पर इन यात्रियों का आवागमन होता है। मंगलवार की सुबह से ही बढ़ा किराया देना है।  

परिवहन निगम ने किराये का जो ब्योरा जारी किया है, उसके मुताबिक, जिन रूटों पर टोल टैक्स हैं, उन पर बसों का किराया ज्यादा बढ़ा है। जिन रूटों पर टोल टैक्स नहीं हैं, उन पर सामान्य किराया देना पड़ेगा। सामान्य बसों का किराया एक रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर रखा गया है। पहले प्रति किलोमीटर का किराया एक रुपये पांच पैसा था। इसी तरह जनरथ एसी (तीन सीट और दो सीट) से सफर पर प्रति किलोमीटर का 1.64 रुपये किराया देना पड़ेगा। जनरथ (दो सीटर) का प्रति किलोमीटर किराया 1.94 रुपये निर्धारित है। वातानुकूलित स्लीपर बस का प्रति किलोमीटर किराया 2.59 रुपये रखा गया है। हाई एंड वाल्वो और स्कैनिया बसों का प्रति किलोमीटर किराया 2.67 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। 

यह भी पढ़ें -  Vivah Muhurat 2022: देवोत्थान एकादशी पर शुक्र रहेंगे अस्त, घर-परिवार में शादी है तो इन बातों को जान लें

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here