Home उत्तर प्रदेश उन्नाव वोटरों में हुई सेंधमारी तय करेगी अब किसकी बारी

वोटरों में हुई सेंधमारी तय करेगी अब किसकी बारी

0
39

[ad_1]

ख़बर सुनें

हसनगंज। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद से क्षेत्र में जीत-हार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मोहान सुरक्षित सीट पर भाजपा और सपा में सीधी टक्कर है। हालांकि यहां बसपा और कांग्रेस ने अंदरखाने सेंध लगाई हैं।
मतदाता कह रहे हैं कि चारों प्रमुख दलों की एक-दूसरे के वोटरों में सेंधमारी के कारण राजनीति के चाणक्यों की ओर से चुनाव नतीजों को लेकर लगाए जा रहे पूर्वानुमान फेल भी हो सकते हैं।
शनिवार को हसनगंज कस्बा, तहसील व मोहान चौराहे पर चाय, पान की दुकानों पर हार-जीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चौपाल में बैठे विजय कुमार, अनुज दीक्षित, किशोरी लाल, विवेक यादव आदि ने कहा कि मोहान विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 61.60 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
इसमें वोट डालने वाले पुरुषों व महिलाओं का प्रतिशत लगभग बराबर ही है। पुरुषों का प्रतिशत जहां 61.88 और वहीं महिलाओं का 61.33 रहा है। लोगों का कहना है कि कई बूथों पर भाजपा और सपा में सीधा मुकाबला होता दिखा है।
हालांकि कांग्रेस और बसपा भी फाइट में रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रमुख दोनों दलों के परंपरागत वोटरों को सहेजने के आधार पर चुनाव के नतीजे तय होंगे।
कुल मतदाता-3,42854, पुरुष-1,85460, महिला-1,57370
पड़े मत-2,11270, पुरुष-1,14754, महिला-96,516

यह भी पढ़ें -  शारदा नहर में उतराता मिला शव, ग्रामीणों ने देखा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here