Home अपराध आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत,...

आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 9 घायल, खड़े ट्रक से टकराई बस

0
109

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हैं। घायलों के शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। वे चार साल के बेटे का मुंडन संस्कार कराने के बाद मथुरा से लौट रहे थे। रास्ते में बस ट्रॉला से टकरा गई।

बता दें कि यह बस मथुरा से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान फिरोजाबाद के पास बस हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। बता दें कि इस बस में करीब 25 लोग सवार थे। इसमें 8 बच्चे भी शामिल थे। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बस का ड्राइवर नशे की हालत में था, इस कारण बस से वह अपना नियंत्रण खो बैठा और हाइवे पर खड़े ट्रक से जा टकराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here