Home अपराध लखनऊ में एक दिन पहले से लापता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या,...

लखनऊ में एक दिन पहले से लापता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, नहर में मिला शव

0
137

लखनऊ: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव दुबग्गा के पास एक नहर में बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही उनकी गोली मारकर हत्या की गई। यहां बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे और फिलहाल वह लखनऊ के PGI इलाके में रह रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार धीरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार से सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से लापता थे। वहीं अब रविवार को उनका शव बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक नहर में धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव मिला है। उनकी गोली मार कर हत्या की गई है। फिलहाल लखनऊ पुलिस को उनके खुद के ड्राइवर पर ही हत्या करवाने का शक है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसटीएफ की टीम भी इस घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटर अरुण मौर्य के इतिहास को तलाश रहा कादरवाड़ी, किसके इशारे पर की वारदात?

बताया जा रहा है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी के राजेपुर के‌ रहने वाले थे। शनिवार को उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस की टीम गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के ही एक मॉल से शनिवार को उनकी किडनैपिंग हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि करीब 50 करोड़ रुपये की एक जमीन को लेकर धीरेंद्र प्रताप सिंह का विवाद चल रहा था। अब पुलिस की टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इससे पहले एक अन्य घटना में शुक्रवार को लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले से बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि विकास नगर में रिंग रोड पर मारुति सुजुकी के शोरूम के सामने एक बड़े नाले में शव बह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बयान में बताया कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here