Home अपराध रिश्तेदार के घर से बॉयफ्रेंड संग उड़ाए 2 लाख के गहने

रिश्तेदार के घर से बॉयफ्रेंड संग उड़ाए 2 लाख के गहने

0
8

यूपी के झांसी में रिश्तों के भरोसे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिश्तेदार के घर से करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवती का घर में आना-जाना था, जिसके चलते उसे पहले से पता था कि गहने कहां रखे जाते हैं। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने प्रेमी के साथ चोरी की योजना बनाई।

हालांकि, पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली अंजलि अहिरवार ने 24 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। शिकायत में उन्होंने शालिनी नाम की युवती पर संदेह जताया। बताया गया कि शालिनी का उनके घर आना-जाना था और इसी वजह से उसे घर में गहने रखने की जगह की पूरी जानकारी थी।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: शासन तक पहुंची शव को जमीन पर रखने की गूंज, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश, कमेटी गठित

आरोप है कि शालिनी ने इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए अपने प्रेमी संजय अहिरवार के साथ मिलकर 25 अक्टूबर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर से कीमती जेवर लेकर फरार हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। SSP विकास कुमार के निर्देशन में प्रेमनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 नवंबर को शालिनी और उसके प्रेमी संजय अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो कमरबंद, तीन जोड़ी पायल, आठ जोड़ी बिछिया, दो बेसर, एक अंगूठी, कान के टॉप्स और सोने का ओम बरामद किया है। बरामद जेवरों की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि घर के भीतर की जानकारी रखने वाले परिचितों पर भरोसे का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here