Home अपराध बिना आवेदन पहुंचा क्रेडिट कार्ड, खाते से निकले 92,124 रुपये, केस दर्ज

बिना आवेदन पहुंचा क्रेडिट कार्ड, खाते से निकले 92,124 रुपये, केस दर्ज

0
8

लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक खाताधारक के घर बिना मांगे क्रेडिट कार्ड पहुंचने और उससे 92 हजार रुपये से अधिक की रकम निकलने का मामला सामने आया है। विनय नगर निवासी प्रदीप कुमार पाल का बचत खाता कृष्णानगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में है। उनके मुताबिक, उन्होंने किसी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया था, इसके बावजूद 2 अक्टूबर को उनके घर बैंक का क्रेडिट कार्ड पहुंच गया। जरूरत न होने के कारण उन्होंने उस कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।

पीड़ित का कहना है कि नवंबर में बैंक की ओर से उन्हें बकाया राशि जमा करने का एसएमएस मिला। यह देखकर वह हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने कोई लेनदेन नहीं किया था। जब उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि 15 सितंबर 2026 को ही उनके क्रेडिट कार्ड से 92,124 रुपये निकाले जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  Mainpuri News: खेत में पानी लगाने गए किसान पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से हुई मौत

ठगी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने कृष्णानगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुधवार देर शाम आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here