Home अपराध मुरादाबाद में रोडवेज बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 4 की मौत

मुरादाबाद में रोडवेज बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 4 की मौत

0
6

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली गांव के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन चार यात्रियों की जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और हादसे की आधिकारिक वजह भी सामने नहीं आई है।

हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों में एक व्यक्ति की बहन और भांजा भी शामिल हैं। पीड़ित परिजन ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली, जिसमें उनकी बहन और भांजे की मौत हो गई। दोनों स्टेशन से मुरादाबाद के सदूपुरा गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे बस इतना पता है कि कांट रोड पर लडावली गांव के पास एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच हादसा हुआ। इसमें मेरी बहन और भांजे की मौत हो गई है। वे स्टेशन से मुरादाबाद के सदूपुरा गांव में अपने घर आ रहे थे।’ हादसे की वजह को लेकर उन्होंने कहा, ‘हादसा किसके कारण हुआ है, यह हमें नहीं पता है। अभी सिर्फ यह जानकारी मिली है कि रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी थी।’

यह भी पढ़ें -  Mainpuri News: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े मादक पदार्थ के पांच तस्कर, 12.4 किलो डोडा बरामद

जिला अस्पताल के डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। डॉक्टर के मुताबिक चारों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, हादसे में घायल अन्य यात्रियों का इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि टक्कर किसकी गलती से हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here