Home अपराध 400 करोड़ के भूमि घोटाले का खुलासा, 761 बीघा जमीन सरकार को...

400 करोड़ के भूमि घोटाले का खुलासा, 761 बीघा जमीन सरकार को वापस

0
57

कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने करीब 400 करोड़ रुपये के चर्चित भूमि घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 761 बीघा जमीन सरकार के कब्जे में वापस कराई है। बताया जा रहा है कि यह भूमि थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाम पर किए गए कथित घोटाले से जुड़ी थी।

प्रशासनिक जांच में अनियमितताओं के सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। कानपुर मंडल के कमिश्नर के आदेश पर अब उक्त जमीन को ग्राम सभा में निहित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Ghazipur: मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे को छुड़ाने के लिए समर्थकों ने बोला थाने पर धावा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है, जो भूमि हस्तांतरण और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई जिले में भूमि संबंधी अनियमितताओं पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here