Home उत्तर प्रदेश अयोध्या भगवान राम की नगरी में एक साथ जले 22 लाख 23 हजार...

भगवान राम की नगरी में एक साथ जले 22 लाख 23 हजार दीपक, अयोध्या ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड

0
158

अयोध्या। छोटी दीपावली के एक दिन पहले भगवान राम की नगरी में एक और नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। यहां आज सरयू नदी के 51 तटों पर 22 लाख 23 हजार दीपक प्रज्वलित हुए। वहीं राम मंदिर के अंदर 50 हजार दिए प्रज्वलित किए गए।

वहीं पूरे अयोध्या नगरी में 24 लाख से भी ज्यादा दीए जले। इसके साथ इस साल एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इन दीयों को जलाने के लिए 25 हजार से भी ज्यादा वॉलंटियर्स ने भाग लिया। वहीं इस दौरान 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत अयोध्या में मौजूद रहे।

वहीं इससे पहले आज दोपहर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेता और अधिकारी राम नगरी पहुंच गए थे। यहां उन्होंने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का तिलक किया। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण एक हेलीकॉप्टर से आये थे। यहां से एक रथ से यह लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस रथ को सीएम योगी ने और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी खींचा।

यह भी पढ़ें -  भूपेंद्र पटेल के शपथ समारोह से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया- देखें

अयोध्या में दीपोत्सव जा यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। ये विश्व में सबसे ज्यादा मिट्टी के दीये जलाने का विश्व कीर्तिमान है। आज के कार्यक्रम ने अपना ही पिछले साल बनाया रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल दीपोत्सव कार्यक्रम में 15 लाख दीए जलाए गए थे तो वहीं इस बार पूरे अयोध्या में लगभग 24 लाख दीए जलाये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here