Home अपराध आयुध फैक्ट्री में विस्फोट से 5 मजदूरों की मौत, कई के फंसे...

आयुध फैक्ट्री में विस्फोट से 5 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

0
136

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को सुबह एक आयुध फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से अब तक मजदूरों की मौत की जनकारी निकलकर आई हैं हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। वहीं घटना के समय फैक्टरी में मौजूद 10 कर्मियों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान जारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आयुध फैक्टरी में विस्फोट के कारण एक इकाई की छत गिरने से 13 से 14 श्रमिक फंस गए हैं।

उन्होंने विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत पर भी शोक व्यक्त किया। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) घटनास्थल पर हैं, जबकि नागपुर से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर है।

यह भी पढ़ें -  योगी आदित्यनाथ ने 'नए उत्तर प्रदेश' की तारीफ करते हुए कहा, 'अपराधी अब अपनी जान की भीख मांगते हैं'

जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्टरी के ‘एलटीपी सेक्शन’ में हुआ। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय ‘एलटीपी सेक्शन’ में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को जीवित बचा लिया गया तथा एक की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here