Home अपराध खुद को दरोगा बताने वाले युवक ने की पाँच शादियाँ, पाँचवीं शादी...

खुद को दरोगा बताने वाले युवक ने की पाँच शादियाँ, पाँचवीं शादी के बाद हुआ खुलासा, एफआईआर दर्ज

0
221

बरेली। बरेली में एक युवक ने खुद को दरोगा बताकर युवती से शादी कर ली। शादी के बाद जब युवती ससुराल पहुंची, तो उसे पता चला कि युवक पहले से चार शादियां कर चुका है। इस बात का भी महिला को शादी से पहले पता नहीं चला। अब युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

युवती का आरोप है कि शादी से पहले युवक ने उसके पिता से ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब युवती को सच्चाई का पता चला और उसने विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  Agra News: महिला टीचर ने किया फेसबुक लाइव, छात्रा पर पड़ गया भारी, स्कूल में हंगामा

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी की पहले की चार शादियां बरेली, गाजियाबाद और अन्य क्षेत्रों में हुई थीं। सभी मामलों में उसके खिलाफ केस चल रहे हैं। नवाबगंज के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने युवक पर फर्जी दरोगा बनकर शादी करने और शोषण का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here