Home अपराध कैसरबाग में वकीलों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, सड़क पर लेटकर...

कैसरबाग में वकीलों के अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, सड़क पर लेटकर जताया विरोध

0
61

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में वकीलों के अवैध चैंबरों को हटाने के लिए नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही इस कार्रवाई का वकील विरोध कर रहे हैं। विरोध के दौरान कुछ वकील सड़क पर लेट गए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।

कार्रवाई के दौरान वकीलों ने नगर निगम के अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखते हुए दीपावली तक राहत देने की अपील की। उनका कहना है कि त्योहार को देखते हुए फिलहाल कार्रवाई रोक दी जाए और उन्हें कुछ समय दिया जाए। वहीं, नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अवैध चैंबरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  एससीओ शिखर सम्मेलन: एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का स्वागत नमस्कार- घड़ी के साथ किया

कैसरबाग इलाके में कार्रवाई के दौरान विरोध-प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बुलडोजर कार्रवाई और वकीलों के विरोध के बीच इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here