Home अपराध वेतन के लिए दो चालक-परिचालकों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

वेतन के लिए दो चालक-परिचालकों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

0
51

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग डिपो में समय से वेतन नहीं मिलने और कथित उत्पीड़न से नाराज चालक-परिचालकों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने कार्यशाला का गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान दो कर्मचारियों ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) सतीश पाल पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्हें रूट से हटाने समेत अन्य तरीकों से परेशान किया जा रहा है। समय से वेतन नहीं मिलने से भी कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर रविवार सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों ने कार्यशाला का गेट बंद कर विरोध जताया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें -  अतीक के बेटे अली ने लिखा लेटर: पिता की मौत के पीछे BJP और SP बराबर जिम्मेदार, दोनों को न दें वोट, जताया ये डर

घटना के बाद परिवहन निगम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान नहीं होने से नाराजगी बढ़ने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में अधिकारियों का पक्ष और कर्मचारियों के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस संबंध में एआरएम सतीश पाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here